ताजा रिपोर्ट के मुताबिक चीनी सेना ने दावा किया है की वो साउथ चाइना सी में अमेरिका के युद्धपोत USS John McCain को खदेड़ दिया हैं। इससे अमेरिका और चीन के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ सकता हैं और दोनों देशों के बीच सीधी टक्कर हो सकती हैं।
बता दें की चीन 13 लाख वर्ग मील में फैले साउथ चाइना सी पर अपना दावा करता हैं। लेकिन अमेरिका चीन के इस दावे को सिरे से नकार देता हैं। मंगलवार को चीन सेना ने कहा कि अमेरिकी विध्वसंक जहाज यूएसएस जॉन एस मैक्कन इजाजत के बगैर नान्शा द्वीप के समीप समुद्री क्षेत्र में पहुंच गया था।
उन्होंने कहा की हमने इसे चेतावनी देते हुए खदेड़ दिया हैं। हालांकि इसपर अमेरिकी सेना की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया हैं। लेकिन उम्मीद की जा रही हैं की अमेरिकी सेना इसपर जरूर कोई बयान जारी करेगी।

0 comments:
Post a Comment