पटना में जमीन-फ्लैट लेने वाले सावधान, 4 प्रोजेक्ट की बिक्री पर लगी रोक

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना में जमीन-फ्लैट खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक ग्राहकों से पैसे लूटने वाले बिल्डरों पर रेरा ने एक्शन लेना शुरू कर दिया हैं। जिससे बिल्डरों में हड़कंप मच गया हैं।

खबर के मुताबिक ग्राहकों की शिकायत पर रेरा ने चार बिल्डरों की कंपनी के खाते फ्रीज कर संपत्ति-फ्लैट बिक्री पर रोक लगाकर नकेल कसने की तैयारी शुरू कर दी हैं। इन बिल्डरों ने रेरा के नियमों का उलंघन करते हुए ग्राहकों से खूब पैसा ठगा हैं।

रेरा ने अपने एक आदेश में कहा है की पटना के वीआईपी रेजिडेंसी, पुष्प वाटिका, कमल कंपलेक्स, उर्मिला वाटिका एवं अन्य प्रोजेक्ट जो ग्रीन वाटिका होम्स द्वारा किए जा रहे हैं उनके प्रोजेक्ट की बिक्री नहीं होगी। साथ ही साथ रेरा ने इन सभी बिल्डरों से एकाउंट की भी डिटेल्स मांगी हैं।

बता दें की लोगों से पैसा ठगने तथा उन्हें पैसे वापस नहीं करने को लेकर फरवरी से अब तक रेरा ने कई बिल्डरों पर नकेल कसा है। आने वाले दिनों में और भी कई बिल्डर पर कारवाई हो सकती हैं। रेरा इस मामले में अगली सुनवाई इसी महीने करेगा।

0 comments:

Post a Comment