इस दिन होगा बिहार पंचायत चुनाव का एलान, तुरंत जानिए

न्यूज डेस्क: बिहार में पंचायत चुनाव की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। लेकिन EVM को लेकर मामला फंसा हुआ हैं। जिसके कारण चुनाव में देरी हो रही हैं। इसी बीच बिहार पंचायत चुनाव के तारीखों को लेकर बड़ी खबर आ रही हैं।

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार पंचायत चुनाव को लेकर 21 अप्रैल को इसपर फैसला आने की उम्मीद है। पटना हाईकोर्ट 21 अप्रैल को EVM विवाद पर अपना कोई फैसला सुना सकता हैं। इसके बाद पंचायत चुनाव की तारीखों का एलान किया जा सकता हैं।

जानकार बताते हैं की अगर पटना हाईकोर्ट बिहार पंचायत चुनाव के लिए EVM खरीद की अनुमति केंद्रीय चुनाव आयोग से दिला देता हैं तो तुरंत तारीखों का एलान कर दिया जायेगा। क्यों की इस साल पंचायत चुनाव में काफी देरी हो रही हैं।

अगर 21 अप्रैल को पटना हाईकोर्ट अपना फैसला सुना देता है तो भी चुनाव तय समय पर नहीं हो पायेगा और बिहार पंचायत चुनाव में कम से कम एक से दो महीने की देरी होगी। चुनाव प्रक्रिया को पूरा होने में अगस्त तक का समय लग सकता है। 

0 comments:

Post a Comment