खबर के अनुसार इसके लिए आपको राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के नई वेबसाइट पर विजिट करना होगा। विभाग ने राज्य के लोगों को फ्री में जमीन का नक्शा उपलब्ध कराने के लिए दो वेबसाइट पोर्टल बनाया हैं। जिस पोर्टल से लोग जमीन का नक्शा प्राप्त कर रहे हैं।
बता दें की पहले बिहार में डिजिटल मैप प्लॉटर मशीन से प्रति नक्शा 150 रुपये में उपलब्ध कराए जाते थें। लेकिन बिहार सरकार ने लोगों से पैसा लेना बंद कर दिया हैं तथा लोगों को ऑनलाइन के द्वारा फ्री में जमीन का नक्शा उपलब्ध कराया जा रहा हैं।
जमीन का नक्शा प्राप्त करने के लिए भूमि सुधार विभाग के आधिकारिक वेबसाइट irc.bihar.nic.in के अलावा dlrs.bihar.gov.in पर विजिट करना होगा। जहां से आप जमीन नक्शा डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक रुपया भी नहीं लिया जायेगा।

0 comments:
Post a Comment