बिहार में जमीन खरीद-बिक्री करने वालों के लिए बड़ी खबर

न्यूज डेस्क: बिहार में जमीन की खरीद बिक्री करने वालों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार सरकार राज्य में टेक्सटूअल म्यूटेशन के साथ-साथ स्पेसियल म्यूटेशन (स्थानिक दाखिल खारिज) शुरू करने वाली है।

खबर के मुताबिक इस प्रक्रिया के शुरू हो जानें के बाद जमीन की खरीद बिक्री होने पर जमीन मालिक के साथ साथ जमीन का नक्शा और जमीन का खतियान भी बदल जायेगा। इसको लेकर बिहार राजस्व विभाग तैयारी में जुटा हुआ हैं।

बता दें की वर्तमान व्यवस्था के तहत बिहार में जमीन की बिक्री होने पर खतियान नहीं बदलता हैं। जिसके कारण जमीन की धोखाधड़ी होने का खतरा बना रहता हैं। इस खतरा को खत्म करने के लिए बिहार सरकार नयी व्यवस्था शुरू करने वाली हैं।

मिली जानकारी के अनुसार गुजरात, ओडिशा और तेलगांना में दोनों म्यूटेशन साथ-साथ किया जा रहा है। बिहार में भी यहीं व्यवस्था लागू हो सकती हैं। इससे यहां के लोगों को काफी फायदा होगा और जमीन की खरीदारी करने पर खतियान और नक्शा भी बदल जायेगा।

0 comments:

Post a Comment