बिहार में ऑडिट ऑफिसर के 138 पदों पर भर्तियां, करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: बिहार में ऑडिट ऑफिसर के 138 पदों पर भर्तियां चल रही हैं। अगर आपने सभी तक आवेदन नहीं किया हैं तो आप बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर आवेदन करें। इसके बाद आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी।

योग्यता : बता दें की बिहार में असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर बनने के लिए युवाओं को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट होनी चाहिए।

आयु सीमा : भर्ती नोटिफिकेशन के मुताबिक इन पदों पर आवेदन करने के लिए पुरुष उम्मीदवारों की आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष, जबकि अधिकतम 38 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। वहीं महिला कैंडिडेट्स की आयु सीमा 18 से 40 साल निर्धारित हैं।

आवेदन की तिथि : असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 15 मई तक हैं। इसलिए आप फटाफट आवेदन को पूरा करें।

आवेदन शुल्क : जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए 600 रुपए। एससी और एसटी के लिए 150 रुपए, महिलाएं वर्ग के लिए 150 रुपए। 

ऐसे करें अप्लाई : इच्छुक कैंडिडेट्स बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट पोर्टल  www.bpsc.bih.nic.in पर जा कर अप्लाई करें।

0 comments:

Post a Comment