बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने जानकारी देने हुए कहा है की एक सप्ताह के अंदर सभी शिक्षाकर्मियों को बकाया वेतन के साथ मौजूदा वेतन की राशि भी जारी की जाएगी। इसको लेकर सरकार की ओर से स्वीकृति दे दी गई हैं।
बता दें की बिहार में कई ऐसे शिक्षाकर्मियों हैं। जिन्हे दो तीन महीनो से वेतन नहीं मिला हैं। जिसके कारण उन शिक्षाकर्मियों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं तथा शिक्षाकर्मी बकाये वेतन की मांग काफी दिनों से कर रहे हैं।
मंत्री श्री चौधरी ने कहा है कि शिक्षा विभाग की पहल से वेतन के भुगतान हेतु वित्त विभाग की सहमति प्राप्त कर वेतन जारी किया जा रहा हैं। राज्य के सभी शिक्षाकर्मियों को उनका वेतन जारी किया जायेगा। सरकार इसको लेकर संवेदनशील है।

0 comments:
Post a Comment