बिहार में जमीन लेने से पहले देखें 3 कागजात, दिशा निर्देश जारी

न्यूज डेस्क: बिहार में जमीन लेना चाहते हैं तो आप जमीन लेने से पहले जमीन के कागजातों की जांच आवश्य करें। इससे आपके साथ धोखाधड़ी नहीं होगा। साथ ही साथ आपका पैसा भी नहीं डूबेगा और आप सही जमीन भी खरीद सकेंगे।

बिहार में जमीन लेने से पहले देखें 3 कागजात, दिशा निर्देश जारी। 

1 .खतियान का कागज: बिहार में जमीन लेने से पहले आप जमीन के खतियान का कागजात जरूर देखें। इससे आपको जमीन की पूरी डिटेल्स और जमीन का पुराना मालिक का भी पता चल जायेगा। यह आपके लिए अच्छा रहेगा।

2 .केवाला का कागज: बिहार में जमीन ले रहे हैं तो आप खतियान के बाद केवाला का कागज देखें। इससे आपको वर्तमान मालिक का पता चल जायेगा। जिस मालिक का नाम जमीन के केवाला पर होगा। उससे आप जमीन की रजिस्ट्री कराये। 

3 .नया रशीद का कागज: आप जमीन लेने के पहले जमीन का नया रशीद जरूर देखें। इससे आपको इस बात की जानकारी मिलेगी की जमीन का लगान समय समय पर भरा गया हैं या नहीं। इस कागज पर जमीन के मालिक का पूरा डिटेल्स भी मिल जायेगा।

0 comments:

Post a Comment