सीएम नीतीश ने लिए ताबड़तोड़ 5 बड़े फैसले, बिहार में लागू

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना की बढ़ती रफ़्तार को देखते हुए सीएम नीतीश कई तरह के बड़े फैसले ले रहे हैं तथा अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं ताकि राज्य में कोरोना की रफ़्तार को रोका जा सके। साथ ही साथ लोगों की परेशानियों को कम किया जा सके।

सीएम नीतीश ने लिए ताबड़तोड़ 5 बड़े फैसले, बिहार में लागू। 

1 .सीएम नीतीश ने अधिकारियों को निर्देश दिया है की लॉकडाउन के दौरान इच्छुक सभी लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए तत्परता से काम करें। सभी मजदूरों को सरकारी योजनाओं में रोजगार मुहैया कराये।

2 .सीएम नीतीश ने कहा है कि ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में गरीब लोगों को काम मिले ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना करना ना पड़ें।

3 .मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी कार्य स्थलों पर कोरोना के नियमों का ठीक से पालन कराएं। तभा लॉकडाउन के नियम तोड़ने वालों पर कारवाई हो।

4 .सीएम नीतीश के कहा है की राज्य के सभी जिलों में गरीब, निर्धन एवं असहायों के लिए सामुदायिक किचन का सुचारु रुप से संचालन कराएं। 

5 .मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा है कि कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। इसलिए इसका पालन कराये और लोगों को कोरोना को लेकर जागरूक करें।

0 comments:

Post a Comment