नीतीश सरकार का ऐलान, इन लोगों को मुफ्त मिलेगा 35 किलो अनाज

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए नीतीश सरकार ने बड़ा ऐलान किया हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक नीतीश सरकार ने कहा है की बिहार के पीलाकार्डधारी 25 लाख परिवारों को 35-35 किलो मुफ्त अनाज मुफ्त दिया जायेगा। इसको लेकर आदेश जारी किया गया हैं।

खबर के मुताबिक पीलाकार्डधारी को बिहार सरकार की ओर से इस माह प्रति परिवार 35 किलो अनाज मुफ्त मिलेगा। जिस व्यक्ति के पास पीलाकार्ड हैं वो इसका लाभ उठा सकते हैं और इस महीने में 35 किलो अनाज मुफ्त में प्राप्त कर सकते हैं।

बता दें की इस सन्दर्भ में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण सचिव विनय कुमार ने सभी डीएम को पत्र लिखकर दिशा निर्देश जारी किया हैं। साथ ही साथ सभी पीलाकार्डधारी को इसका लाभ देने का एलान किया हैं। बहुत जल्द लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

वहीं बिहार के सभी सफेद कार्डधारियों को प्रति सदस्य पांच किलो अनाज केन्द्र व इतना ही अनाज राज्य सरकार की ओर से दिया जायेगा। इस सन्दर्भ में भी अधिकारियों को सूचित किया गया हैं तथा इसपर नजर बनाये रखने को कहा गया हैं।

0 comments:

Post a Comment