खबर के मुताबिक उत्तराखंड वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड के 850 पदों पर भर्ती को लेकर बहुत जल्द नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा। इसके बाद भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसको लेकर विभाग जोर तोड़ से तैयारी में जुटा हुआ हैं।
बता दें की वन विभाग के इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया साल के अंत तक पूरी कर ली जाएगी और उम्मीदवारों का चयन भी कर लिया जायेगा। जो लोग फॉरेस्ट गार्ड की नौकरी करना चाहते हैं वो इस भर्ती प्रक्रिया पर नजर बनाये रखें।
योग्यता : आपको बता दें की उत्तराखंड वन विभाग के इन पदों पर नौकरी करने के लिए उम्मीदवारों को इंटर पास होना अनिवार्य होगा। इस सन्दर्भ में पूरी जानकारी नोटिफिकेशन में प्रकाशित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट विजिट करें।

0 comments:
Post a Comment