पटना के कंकड़बाग, पटना सिटी, अगमकुआं थाना, फुलवारीशरीफ, रामकृष्णा नगर, शास्त्रीनगर और दानापुर, पालीगंज, मोकामा, बाढ़, बिहटा, धनरूआ, मसौढ़ी, फतुआ, मनेर आदि इलाके में कोरोना मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा हैं।
बता दें की जिन मरीजों को पटना में ऑक्सीजन की जरूरत हो रही वह सीधे शहर के पीएमसीएच, आइजीआइएमएस, एनएमसीएच, एम्स, राजेंद्र नगर सुपरस्पेशलिटी के अलावा अन्य प्राइवेट अस्पतालों की ओर रुख कर रहे हैं।
खबर के अनुसार पटना के इन अस्पतालों में नए मरीजों को आइसीयू में समय पर बेड नहीं मिल पा रहा है। इससे मरीजों को काफी दिक्कत हो रही हैं। इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की ज़रूरत हैं। साथ ही साथ कोरोना को रोकने के लिए गाइडलाईन फॉलो करने की ज़रूरत हैं।

0 comments:
Post a Comment