ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आज यानी 10 मई से कर्नाटक, तमिलनाडु, राजस्थान और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में संपूर्ण लाॅकडाउन लग रहा है। इन राज्यों से जानें से पहले कोरोना गाइडलाईन के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर लें ताकि किसी तरह की परेशानी का सामना करना ना पड़ें।
बता दें की इन राज्यों में 10 मई 2021 से लेकर 24 मई 2021 तक संपूर्ण लाॅकडाउन की घोषणा की गयी है। इसको लेकर यहां की सरकार ने दिशा निर्देश भी जारी किये हैं। इस दिशा निर्देश का पालन यहां के लोगों को अनिवार्य रूप से करना होगा।
लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सामानों और इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर सभी चीजें बंद रहेंगी। निजी एवं सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। लाॅकडाउन के दौरान काफी सख्ती की जायेगी। साथ ही साथ लोगों को बिना ज़रूरत बाहर निकलने की इजाजत नहीं होगी।

0 comments:
Post a Comment