बिहार से अहमदाबाद और सिकंदराबाद के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेने।
1 .रेलवे द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद से दानापुर के लिए गाड़ी संख्या 09433 गुरुवार यानी 13 मई को खुलेगी। जबकि दानापुर से अहमदाबाद के लिए 15 मई को यह स्पेशल ट्रेन चलेगी। यात्रीगण टिकट बुक कर सकते हैं।
2 .सिकंदराबाद से यह साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 9 मई, 16 मई, 23 मई और 30 मई को दानापुर के लिए खुलेगी। जबकि दानापुर से यह साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 18 मई, 25 मई और एक जून को चलाई जाएगी। यात्रीगण ऑनलाइन के द्वारा टिकट बुक कर सकते हैं।
अगर आप इन ट्रेनों से यात्रा करना चाहते हैं तो आप विस्तृत समय सारणी के लिए संबंधित यात्री रेलवे की वेबसाइट के साथ-साथ एनटीपीएस ऐप के द्वारा इन ट्रेनों की पूरी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं और तय समय पर यात्रा कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment