इसी बिच एक बड़ी खबर बिहार के मुजफ्फरपुर से आ रही हैं। खबर के मुताबिक यहां मास्क ना लगाने पर चालान कर जुर्माना वसूले के बाद भी लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। इसे देखते हुए प्रशासन से सख्त कदम उठाने का फैसला किया हैं।
बता दें की सोमवार को एसएसपी जयंतकांत ने निर्देश जारी करते हुए कहा है की यहां सभी व्यक्ति को अनिवार्य रूप से मास्क लगाना होगा। मंगलवार से बिना मास्क के पकड़े जाने पर एफआईआर दर्ज होगी। साथ ही सख्त करवाई होगी।
दरअसल बिहार के मुजफ्फरपुर में मास्क के इस्तेमाल और सोशल डिस्टेंसिंग के पालन की अनदेखी की जा रही है। लोग कोरोना गाइडलाईन की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इसी को देखते हुए प्रशासन ने सख्त कदम उठाने का फैसला किया हैं।

0 comments:
Post a Comment