खबर के मुताबिक प्रदेश के सभी जन वितरण केंद्रों पर बिना पैसा लिए आज से सरकारी राशन बांटा जायेगा। आप जन वितरण केंद्रों पर जा कर मुफ्त राशन का लाभ उठा सकते हैं तथा बिना किसी प्रकार के पैसा दिए राशन प्राप्त कर सकते हैं।
बता दें की बिहार में राज्य सरकार की ओर से लोगों को 5 किलो मुफ्त राशन मई महीने में मिलेगा। जबकि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मई और जून में प्रत्येक लाभार्थी को पांच किलोग्राम राशन अलग से मुफ्त में दिया जायेगा।
बिहार में कोरोना महामारी को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया गया हैं। जिसके कारण गरीब वर्ग के लोगों को काफी परेशानी हो रही हैं। इसी को देखते हुए बिहार सरकार ने इन्हे मुफ्त राशन देने का ऐलान किया हैं। हालांकि लोगों को सिर्फ मई माह में मुफ्त राशन मिलेगा।

0 comments:
Post a Comment