बता दें की पहले B.ED एंट्रेस टेस्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 मई थी। लेकिन कोरोना महामारी को देखते हुए बिहार में राज्य स्तर पर B.ED एंट्रेस टेस्ट के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाने का फैसला किया गया हैं।
अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया हैं तो आप 30 मई तक आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर लें। बता दें की कुल 33 हजार सीटों पर नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा 15 जून को ली जाएगी। इसके बाद मेरिट लिस्ट निकाला जायेगा।
आपको बता दें की बीएड रेगुलर 2 वर्षीय कोर्स को लेकर बिहार में इस एग्जाम का आयोजन किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट विजिट करें और ऑनलाइन के द्वारा फटाफट आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर लें।

0 comments:
Post a Comment