खबर के मुताबिक बिहार में अब जमीन का पेपर निकालना भी आसान हो गया हैं। बिहार के लोग अब घर बैठे ऑनलाइन के द्वारा अपने जमीन का पेपर निकाल सकते हैं। इसके लिए उन्हें किसी कर्मचारी या ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
बिहार में जमीन का पेपर निकालना आसान, जानें पूरी प्रक्रिया।
1 .बिहार में जमीन का पेपर निकालने के लिए http://www.bhumijankari.gov.in पर विजिट करें। यहां से आप जमीन का केवाला और खतियान निकाल सकते हैं।
2 .बिहार में किसी भी जमीन का नक्शा ऑनलाइन निकालने के लिए आपको राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार की ऑफिसियल वेबसाइट bhunaksha.bih.nic.in/bhunaksha पर जाकर अपना जिला, तहसील और गांव सेलेक्ट करना होगा।
3 .बिहार में अब आप lrc bihar की मदद से जमीन का रशीद निकाल सकते हैं। साथ ही साथ आप अपने जमीन का लगान ऑनलाइन के द्वारा भर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment