ताजा रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में बिहार के पटना में सर्वाधिक 1745 नए लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से संक्रमित मिले। जबकि यहां 39 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। इन मरीजों का इलाज पटना के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा हैं।
पटना सहित तीन जिलों में पांच सौ से अधिक नए संक्रमित।
1 .पटना में सर्वाधिक 1745 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले।
2 .कटिहार में 796 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई।
3 .गोपालगंज में 541 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई।
बता दें की बिहार के इन तीन जिलों की स्थिति कोरोना से सबसे खराब हैं। पिछले 24 घंटे में पटना, कटिहार और गोपालगंज जिले से सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि कई मरीजों ने कोरोना से अपनी जान भी गवाई हैं।

0 comments:
Post a Comment