बिहार में घर बैठे निकाले जमीन का पुराना कागज

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लिया हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक सरकार जमीन से जुड़ी सभी प्रकार की समस्या को दूर करने के लिए जमीन सम्बंधित काम कार्य को ऑनलाइन कर रही हैं। इससे लोगों की परेशानियां भी समाप्त हो रही हैं तथा लोगों को ज्यादा भाग-दौड़ का सामना भी करना नहीं पड़ रहा हैं।

खबर के मुताबिक बिहार में अगर किसी व्यक्ति के जमीन का कागज भूल गया हैं तो वो ऑनलाइन के द्वारा जमीन का कागज निकाल सकते हैं। इसके लिए उसे किसी कर्मचारी या किसी ऑफिस में जानें की ज़रूरत नहीं होगी। वो ये काम घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप में कर सकते हैं।

बिहार में घर बैठे निकाले जमीन का पुराना कागज। 

बिहार में घर बैठे जमीन का पुराना कागज निकालने के लिए आपको बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल http://www.bhumijankari.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इस पोर्टल पर जा कर आप अपने जमीन का खतियान या फिर केवाला निकाल सकते हैं।

आपको बता दें की बिहार सरकार ने जमीन के कागज निकालने की प्रक्रिया को फ्री किया हैं। अगर आप इस वेबसाइट पोर्टल से अपने किसी भी जमीन का कागज निकालते हैं तो आपसे किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment