पटना में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, सरकार की बढ़ी टेंशन

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना में कोरोना का कहर जारी हैं। सरकार के कई प्रयासों के बावजूद यहां कोरोना का संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा हैं। इससे बिहार सरकार की टेंशन बढ़ गई हैं तथा सरकार चिंतित नजर आ रहा रही हैं।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में पटना में रिकॉर्ड 3665 नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। साथ ही साथ पटना में कई लोगों की मौत कोरोना वायरस के संक्रमण से हुई हैं। इससे यहां के लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही हैं।

बता दें की पटना जिला प्रशासन ने पटना में कोरोना के होते फैलाव को देखते हुए लॉकडाउन में सख्ती बरतने का फैसला लिया हैं। साथ ही साथ पटना के कई मुहल्लों को सील किया हैं ताकि कोरोना की चेन को जल्द से जल्द तोड़ा जा सके।

वहीं पटना के बाद पिछले 24 घंटे में गया में 752, मुजफ्फरपुर में 736, नालंदा में 535, पश्चिम चंपारण में 533 और भागलपुर में 503 नये कोरोना संक्रमित पाये गये। इसतरह से इन जिलों के हालात भी खराब होते जा रहे हैं तथा यहां कोरोना का फैलाव तेजी से हो रहा हैं।

0 comments:

Post a Comment