इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही हैं की बिहार के नीतीश सरकार कोरोना ड्यूटी में लगे मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहन राशि देगी। इसको लेकर गृह विभाग की ओर से सुचना जारी कर दिया गया हैं। इससे इन कर्मियों को लाभ मिलेगा।
आपको बता दें की नीतीश सरकार कोविड केयर सेंटर में प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी या पर्यवेक्षण और पुलिस अधिकारियों व जवानों को विशेष प्रोत्साहन राशि देगी। जिनका वेतन स्तर 6 या उससे उपर है उन्हें प्रतिदिन 600 रुपए दिए जाएंगे।
खबर के अनुसार जिन कर्मियों वेतन स्तर 5 या इससे कम हैं उन अधिकारियों व कर्मियों के लिए यह प्रतिदिन के हिसाब से 400 रुपए दिया जायेगा। सरकार के इस एलान से कोरोना ड्यूटी करने वाले लोगों में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी हैं

0 comments:
Post a Comment