बिहार में घर बैठे बनाये OBC कास्ट सर्टिफिकेट

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोग अब घर बैठे ऑनलाइन के द्वारा जाति, आय, आवासीय और OBC कास्ट सर्टिफिकेट बना सकते हैं। इसके लिए उन्हें ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करना होगा। साथ ही साथ आवेदन की पूरी प्रक्रिया को पूरा करना होगा।

बता दें की बिहार में OBC कास्ट सर्टिफिकेट बनाने से पहले आपको जाति और आय प्रमाण पत्र बनाना होगा। इसके बाद आप OBC कास्ट सर्टिफिकेट के लिए अप्लाई कर सकते हैं और सरकारी योजनाओं और नौकरियों का लाभ उठा सकते हैं।

कैसे करें अप्लाई।

1 .आपको सबसे पहले वेबसाइट https://serviceonline.bihar.gov.in/ पर विजिट करना होगा और जाति प्रमाण पत्र के लिए अप्लाई करनी होगी।

2 .जैसे ही आपका जाति प्रमाण पत्र बन जाएगा। इसके बाद आपके ईमेल आईडी पर जाति प्रमाण पत्र का सर्टिफिकेट आ जायेगा।

3 .आपको OBC कास्ट सर्टिफिकेट बनाने से पहले वेबसाइट https://serviceonline.bihar.gov.in/ पर जा कर आय प्रमाण पत्र के लिए अप्लाई करना पड़ेगा।

4 .जब आपका जाति और आय प्रमाण पत्र बन जायेगा। इसके बाद आप OBC कास्ट सर्टिफिकेट के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment