बिहार में कोरोना से 21 से 50 साल के लोग अधिक मरे

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना की दूसरी लहर युवाओं पर सबसे ज्यादा अटैक कर रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना की दूसरी लहर में यहां 21 से 50 साल के लोग सबसे अधिक मरे हैं तथा सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव भी हुए हैं।

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में कोरोना वायरस सबसे ज्यादा 21 से 50 साल के लोगों को अपना शिकार बना रहा है। कोरोना के इस संक्रमण से पटना में अकेले अब तक 910 की मौत हो चुकी हैं। जिनकी उम्र 21 से 50 साल के बीच थी।

वहीं कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले 50 फीसदी लोग 21 वर्ष से 45 वर्ष के बीच हैं। जबकि 22 फीसदी 45 वर्ष से 60 वर्ष के लोग और 14 फीसदी 20 वर्ष या इससे कम उम्र के लोग हैं। वहीं मात्र 10 फीसदी लोग ऐसे हैं जिनकी उम्र 60 साल से ज्यादा हैं।

बता दें की कोरोना की दूसरी लहर बिहार के युवाओं को सबसे ज्यादा शिकार बना रही हैं। जो सरकार के लिए भी चिंता का विषय हैं। ऐसे में युवाओं को भी सावधान रहने की ज़रूरत हैं तथा मास्क लगाने और कोरोना गाइडलाईन के नियमों के पालन करने की ज़रूरत हैं। 

0 comments:

Post a Comment