आज पटना, मुंगेर, नालंदा, भोजपुर सहित कई जिलों में होगी बारिश

PATNA न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया हैं। साथ ही साथ लोगों को बारिश और वज्रपात से बचने की सलाह दी हैं और लोगों को सावधान रहने को कहा हैं।

ताजा रिपोर्ट के अनुसार पटना, लखीसराय,खगड़िया, मुंगेर, नालंदा, भोजपुर,पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज और सीतामढ़ी के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती हैं तो वहीं बिहार के कुछ इलाकों में वज्रपात होने की भी सम्भावना हैं।

बता दें की पटना सहित बिहार के इन जिलों में बारिश और वज्रपात के साथ-साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसलिए इन जिलों में रहने वाले लोग बारिश के दौरान अपने घर में रहें और बाहर निकलने से बचें। 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बिहार में मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो गया है। जिसके कारण कुछ इलाकों में हल्की बारिश तो कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती हैं। इससे नदियों के जल स्तर में भी वृद्धि होने की सम्भावना नजर आ रही हैं।

0 comments:

Post a Comment