बिहार में जमीन सर्वे के लिए नया आदेश, सभी को जानना ज़रूरी

PATNA न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में जमीन सर्वे के लिए नया आदेश जारी किया गया हैं। इस आदेश के बारे में सभी व्यक्ति को अनिवार्य रूप से जानना ज़रूरी हैं ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना ना पड़ें।

खबर के मुताबिक बिहार सरकार ने कहा है कि जमीन सर्वे के दौरान दी जाने वाली वंशावली ग्रामसभा से पास करानी होगी। ग्रामसभा से पास कराए बिना वंशावली की कोई मान्यता सर्वे काम के लिए नहीं होगी। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।

बता दें की बिहार के 20 जिले में जमीन सर्वे का काम चल रहा हैं। लेकिन इन जिलों में वंशावली अमीनों के द्वारा बिना ग्रामसभा के पास कराई जा रही हैं। इसी को देखते हुए बिहार सरकार ने एक बड़ा आदेश जारी किया हैं। जिसका पालन करना होगा।

बिहार सरकार के अधिकारियों ने लोगों को इस सन्दर्भ में दिशा निर्देश भी दिए हैं कि हर वंशावली को ग्राम सभा से पास करा लें, तभी उनके वंशावली को मान्यता दिया जायेगा। इसके लिए पंचायतों में ग्रामसभा का आयोजन एक से अधिक बार किया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment