बिहार में वज्रपात से चार लोगों की मौत, कई लोग हुए जख्मी

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में बुधवार को वज्रपात गिरने से चार लोगों की मौत हो गई हैं तो वहीं वज्रपात की चपेट में आने वाले कई लोग जख्मी हो गए हैं। इनका इलाज चल रहा हैं।

खबर के अनुसार बिहार के गया जिले की टिकारी में मवेशी चरा रहे ग्रामीण की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गई हैं। पंचमहला टोला काशी बिगहा के राजेंद्र यादव की जान वज्रपात से चली गई हैं। इससे इन इलाकों में हड़कंप मच गया हैं।

वहीं गया जिले के कोंच प्रखंड के बरई गांव में वज्रपात की चपेट में आने से एक बच्चा जख्मी हो गया हैं। जबकि पश्चिम चंपारण जिले के धनहा थाना क्षेत्र में बारिश के दौरान वज्रपात गिरने से एक महिला की मौत हो गई और एक जख्मी हुई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बिहार के कैमूर जिले के भभुआ-मोहनिया रोड पर बबुरा सिकठि लिंक पथ के पास वज्रपात की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई हैं। जबकि एक व्यक्ति जख्मी हो गया हैं। इसतरह से बिहार में वज्रपात से लोगों की जान गई हैं।

0 comments:

Post a Comment