खबर के अनुसार बिहार बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट परीक्षा का आयोजन 11 जुलाई 2021को किया जाएगा। यह परीक्षा राज्य के 11 शहरों में परीक्षा केंद्र पर आयोजित किया जायेगा। इसको लेकर विभाग स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई हैं।
बता दें की राज्य में बीएड की करीब 34 हजार सीटे हैं, जिनके लिए एक लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। बिहार बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट में भाग लेने के लिए 1 जुलाई 2021 को प्रवेश पत्र जारी किया जा सकता हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाये रखें।
आधिकारिक वेबसाइट लिंक : bihar-cetbed-lnmu.in
मिली जानकारी के अनुसार बिहार बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करें।

0 comments:
Post a Comment