खबर के अनुसार निजी विमानन कंपनी इंडिगो ने एक नई पहल शुरू करते हुए कहा है की कोरोना वैक्सीन लेने वालों को फ्लाइट टिकट में 10% तक की छूट दी जाएगी। इसको लेकर इंडिगो ने दिशा निर्देश भी जारी किये हैं। इससे यात्रियों को टिकट किराये में फायदा होगा।
बता दें की कोरोना का टीकाकरण करा चुके 18 साल और इससे अधिक आयु वर्ग के केवल उन वक्तियों को रियायत दी जाएगी जो बुकिंग के समय भारत में रह रहे हों। वैसे व्यक्ति कोरोना वैक्सीन लेकर हवाई यात्रा करते हैं तो उन्हें छूट मिलेगी।
उदाहरण के तौर पर अगर आप पटना से दिल्ली, मुंबई सहित देश के अलग-अलग शहरों में जानें से पहले अगर आप कोरोना वैक्सीन लगा लिए हैं तो आप इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर टिकट बुक करें। आपको 10% तक की छूट मिलेगी।

0 comments:
Post a Comment