खबर के अनुसार पटना, भागलपुर, बांका, भभुआ, बेगूसराय, मुंगेर, भोजपुर, जहानाबाद, नालंदा, गया, बक्सर और रोहतास जिले में रहने वाले लोगों को 10 रुपये की दर से सात और 12 वाट के एलइडी बल्ब मिलेगा। आप चाहें तो इसे खरीद सकते हैं।
बता दें की केंद्र की ग्राम उजाला योजना के तहत बिहार के 12 जिलों में रहने वाले ग्रामीण लोगों को 10 रूपये एलइडी बल्ब दिया जायेगा। बता दें की सरकार बिजली बचत करने के लिए इस योजना को शुरू किया हैं। इससे सरकार के साथ साथ आम आदमी को भी फायदा होगा।
अगर कोई व्यक्ति अपने घर में सात और 12 वाट के एलइडी बल्ब लगाता हैं तो इसे बिजली की बचत होगी। साथ ही साथ बिजली बिल भी कम आएगा। मिली जानकारी के अनुसार इस सात और 12 वाट के बल्ब की तीन साल वारंटी होगी। इन जिलों के सभी गांवों में कैंप लगाकर ब्लब बेचे जाएंगे।

0 comments:
Post a Comment