खबर के अनुसार मंगलवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह और बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने एक साथ बैठक की। इस बैठक में यह निर्णय लिया गया हैं।
बता दें की पटना एम्स से दीघा, सोनपुर, वैशाली, मानिकपुर, साहेबगंज होते हुए अरेराज तक बनने वाला फोरलेन सड़क को इस फोरलेन पुल से जोड़ा जायेगा। आपको बता दें की इस इस सड़क को केंद्र सरकार एनएच का भी दर्जा देगी।
गंगा नदी पर बनने वाले इस पुल से कई जिलों के लोगों को आने-जानें में आसानी हो जाएगी। लोगों को जाम का सामना करना नहीं पड़ेगा तथा पटना आने में भी ज्यादा समय नहीं लगेगा। लोग पटना एम्स अस्पताल में भी जल्दी पहुंच जाएंगे।

0 comments:
Post a Comment