बिहार STET पास करने वाले सभी की नौकरी पक्की

PATNA न्यूज डेस्क: बिहार में हुए STET एग्जाम पास करने वाले सभी लोगों की नौकरी पक्की हैं। क्यों की विभाग ने सिर्फ उन लोगों का ही रिजल्ट जारी किया हैं जो लोग पास हैं तथा जो मेरिट लिस्ट में शामिल हैं। इन लोगों की नौकरी लगभग तय मानी जा रही हैं।

ताजा रिपोर्ट के अनुसार विभाग ने 9वीं और 10वीं के लिए कुल 25 हजार 270 सीट तय की थी। जबकि 11वीं और12वीं के लिए 12170 सीटें तय की गई थी। इसमें इसमें कुल 30 हजार 676 अभ्यर्थी पास हुए हैं। जबकि 6794 सीटें खाली रह गई हैं।

बता दें की बिहार STET में जिन अभियर्थियों को पास किया गया हैं उन्हें पहले दौर के कॉन्सलिंग में बुलाया जायेगा। इनके दस्तावेजों की जांच की जाएगी इसके बाद इन्हे सीधे ज्वाइन कराया जायेगा। इसको लेकर विभाग ने तैयारी शुरू कर दी हैं।

मिली जानकारी के अनुसार माध्यमिक विद्यालयों में कुल 25 हजार 250 सीटों के लिए 22 हजार 145 अभ्यर्थी ही पास हुए हैं।  जबकि उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 12 हजार 170 सीटों के लिए 8531 अभ्यर्थी पास हुए हैं। इससे ये तय माना जा रहा हैं की जो भी अभियार्थी पास हैं उनकी नौकरी पक्की हैं।

0 comments:

Post a Comment