खबर के अनुसार कृषि विभाग राज्यभर में अक्तूबर से फरवरी के बीच इसकी बागवानी का क्रियान्वयन कराने जा रहा है। औरंगाबाद, वैशाली, बेगूसराय व भागलपुर में किसानों को सेब की खेती का अनुभव बेहतर हैं। बहुत जल्द अन्य किसान भी इसका लाभ मिलेगा।
आपको बता दें की ऐसे तो सेब कम तापमान वाली फसल हैं। लेकिन आज के वर्तमान समय में 45 डिग्री तापमान में पैदा होने वाले सेब की प्रजाति विकसित कर ली गई हैं। इन प्रजातियों के सेब को लगाकर बिहार के किसान अच्छी कमाई कर सकते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार कृषि विभाग सेब की खेती में रूचि रखने वाले किसानों को 50 फीसदी के करीब सब्सिडी देगा। आपको बता दें की एक हेक्टेयर में अगर आप सेब की खेती करते हैं तो आपको करीब ढाई लाख रुपये की लागत आयेगी।
0 comments:
Post a Comment