बिहार के 6 जिलों में कई घंटों बिजली कटौती, जानें अपने जिले का हाल

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक कोयला की कमी के कारण कई प्लांट में बिजली का उत्पादन नहीं हो पा रहा हैं। जिसका असर बिहार के कई जिलों में देखने को मिल रहा हैं, गांव से लेकर शहर तक कई घंटे बिजली काटी जा रही हैं।

खबर के अनुसार बिहार के औरंगाबाद , बक्सर, सारण, गोपालगंज, गया और जहानाबाद जिलों में सबसे ज्यादा बिजली की कटौती देखने को मिल रही हैं। हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है की बिहार में बिजली संकट से निपटने की तैयारी की गई है। 

आपको बता दें की बिहार में 6500 की जगह 5700 मेगावाट (MW) बिजली की आपूर्ति हुई हैं। ऐसे में राज्य के कई जिलों में घंटों तक लोड-शेडिंग हो रही है। छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में कई घंटे बिजली बाधित रह रही हैं। छोटे शहरों पर इसका ज्यादा असर हो रहा हैं।

बिहार के 6 जिलों में कई घंटों तक बिजली कटौती, जानें अपने जिले का हाल?

मुंगेर को 90 के बदले 70 MW बिजली मिली हैं। 

बांका को 100 के बदले 75 MW बिजली मिली है।

सहरसा को 50 की जगह 35 MW बिजली मिली हैं। 

मधेपुरा को 100 के बदले 80 MW बिजली मिली हैं। 

खगड़िया को 40 के बदले 15 MW बिजली मिली हैं। 

पूर्णिया को 150 के बदले 110 MW बिजली मिली हैं। 

लखीसराय को 25 के बदले 20 MW बिजली मिली हैं। 

किशनगंज को 60 के बदले 20 MW बिजली मिली  हैं। 

 कटिहार को 120 के बदले 100 MW बिजली मिली हैं।

0 comments:

Post a Comment