खबर के अनुसार बिहार डीजीपी एसके सिंघल द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार 6 साल से एक ही जिले में काम कर रहे पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को 10 दिनों के अंदर दूसरे जिले में ट्रांसफर किया जायेगा। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई हैं।
आपको बता दें की डीजीपी एसके सिंघल ने एक बार फिर निर्देश जारी करते हुए कहा है की किसी भी पुलिस पदाधिकारी या कर्मी की तैनाती उसके गृह जिले में नहीं की जाएगी। साथ ही साथ जो पुलिस कर्मी या अधिकारी किसी जिले में पहले भी काम कर चुके हैं फिर से उन्हें उस जिले में नहीं भेजा जायेगा।
नए निर्देश के अनुसार यदि किसी एक जिले में कोई पुलिसकर्मी दो या अधिक कार्यकाल में कार्य कर चुका है तो सभी कार्यकाल को मिलाकर अवधि की गणना की जाएगी। किसी पुलिसकर्मी द्वारा अलग-अलग रैंक में किसी जिले में ड्यूटी की गई है, तो सभी कोटियों में बिताए गए समय को मिलाकर जिला और रेंज को गिना जायेगा।
0 comments:
Post a Comment