सावन में क्यों नहीं खाना चाहिए नॉन-वेज, जानिए कारण

न्यूज डेस्क: सावन महीने में बहुत से लोग नॉन-वेज का सेवन नहीं करते हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह हैं की सावन महीने में नॉनवेज का सेवन क्यों नहीं करनी चाहिए। आज इसी विषय में जानें की कोशिश करेंगे विस्तार से ताकि सभी लोगों को इसकी जानकारी मिल सकें। 

धार्मिक कारण : दरअसल धार्मिक दृष्टि से देखें तो सावन में भगवान शिव की पूजा के कारण मांसाहार का सेवन वर्जित है। ऐसा माना जाता हैं की इस महीने ने लोग भगवान शिव की पूजा करते हैं। इसलिए इस महीने में नॉन वेज का सेवन नहीं करनी चाहिए। 

वैज्ञानिक कारण : अगर बात वैज्ञानिक दृष्टि से करें तो इस महीने में लगातार बारिश होती हैं, जिसके कारण वातावरण में फंगस, फफूंदी और फंगल इंफेक्शन बढ़ने लगते हैं। बारिश होने से आर्द्रता और नमी बढ़ जाती है, जिससे हमारी पाचन अग्नि कमजोर हो जाती है। 

आपको बता दें की वेज की तुलना में नॉन-वेज फूड पचने में ज्यादा समय लेता है। यहीं कारण हैं की सावन महीने में नॉन-वेज नहीं खानी चाहिए। क्यों की कमजोर पाचन शक्ति की वजह से नॉन-वेज फूड आंतों में सड़ने लगते हैं और इससे इंसान के हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है। 

0 comments:

Post a Comment