विटामिन- A : आपको बता दें की विटामिन ए दो फार्म में पाए जाते हैं, रेटिनॉल और कैरोटीन। जब किसी व्यक्ति के शरीर में विटामिन ए की कमी हो जाती हैं तो उसमे आंखों की बीमारियां जैसे की रतौंधी, आंख के सफेद हिस्से में धब्बे आदि की समस्या होती हैं।
विटामिन- B : विज्ञान के अनुसार विटमिन बी हमारी कोशिकाओं में पाए जाने वाले जीन, डीएनए को बनाने और उनकी मरम्मत में सहायता करता है। इसकी कमी से इंसान के शरीर में बेरी बेरी, त्वचा की बीमारियां, एनीमिया, मंदबुद्धि जैसी समस्या होती हैं।
विटामिन- C : यह विटामिन शरीर की मूलभूत रासायनिक क्रियाओं में मददगार साबित होता हैं। इसकी कमी होने से से स्कर्वी नामक रोग हो सकता है।
विटामिन- D : इस विटामिन की कमी से से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं, हाथ और पैर की हड्डियां टेढ़ी होने लगती हैं। इससे ऑस्टियोपोरोसिस, या हड्डियों के पतले होने का खतरा बढ़ जाता है।
विटामिन E : बता दें की विटामिन ई शरीर के लिए एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में भी कार्य करता है। इसकी कमी से जनन शक्ति कम होता हैं।
विटामिन - K: आपको बता दें की इस विटामिन की कमी से रुधिर का स्राव होना ,ऐंठन , हीमोफीलिया आदि की समस्या होती हैं।
0 comments:
Post a Comment