खबर के अनुसार राज्य के कार्मिक विभाग के प्रस्ताव का सीएम अशोक गहलोत ने सचिवालय में लिपिक ग्रेड द्वितीय के 423 पदों पर भर्ती को लेकर अनुमोदन कर दिया है। अब बहुत जल्द इस प्रस्ताव को कर्मचारी चयन बोर्ड के पास भेजा जायेगा।
आपको बता दें की राजस्थान सचिवालय में इन पदों पर भर्ती को लेकर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा अपने वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा। नोटिश जारी होने के बाद भर्ती की प्रक्रिया को शुरू किया जायेगा और आवेदन मांगे जाएंगे।
मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान सचिवालय में कर्मियों की काफी कमी हैं। इसी कमी को दूर करने के लिए सरकार की ओर से खाली पड़े पदों पर भर्ती करने के आदेश दिए गए हैं। आप कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाइट पर नजर बनाये रखें।
0 comments:
Post a Comment