Ganesh Chaturthi 2022: कब है गणेश चतुर्थी, जानें शुभ मुहूर्त

धर्म डेस्क: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हर साल भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का त्यौहार मनाया जाता हैं। इस दिन भगवान गणपति का जन्म हुआ था। इस साल 31 अगस्त को देशभर में धुमधान से गणेश चतुर्थी मनाया जायेगा।

खबर के अनुसार इस साल 31 अगस्त को गणपति स्थापना के 10 दिन बाद यानी 09 सितंबर को विसर्जन होगा। गणपति 10 दिनों तक भक्तों के साथ रहने के बाद अपने धाम वापस लौट जाएंगे। इस दौरान भक्त बड़ी धूम-धाम से गणपति की पूजा आराधना करेंगे।

गणेश चतुर्थी का शुभ मुहूर्त। 

पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास की पावन चतुर्थी 30 अगस्त 2022 को दोपहर 03:33 बजे से प्रारंभ होकर 31 अगस्त 2022 को दोपहर 03:22 तक रहेगी। णेश चतुर्थी का पावन व्रत एवं पूजन 31 अगस्त 2022 को किया जायेगा। 

गणेश जी के मंत्र। 

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। 

निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥

ऐसे करें मंत्र जाप : गणेश चतुर्थी के दिन पूजा के दौरान आप गणेश जी के इन मंत्रों का जाप कर सकते हैं। इससे गणपति जी प्रसन्न होंगे।

0 comments:

Post a Comment