खबर के अनुसार हरियाणा के हथिनी कुंड से छोड़े गए लाखों कयूसेक पानी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। खास कर सहारनपुर, बागपत और शामली में किसानों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं।
आपको बता दें की सहारनपुर के सरसावा में यमुना नदी पूरे उफान पर है। जिसके कारण समीपवर्ती लोगों को बाढ़ का खतरा सताने लगा है। वहीं गांव सोंधेबास गाजदीनपुर की आबादी तक पानी पहुंच गया है और किसानों की फसलें जलमग्न हो गई हैं।
वहीं बागपत के बड़ौत में यमुना नदी में जल का स्तर लगातार बढ़ रहा हैं। जिससे कई इलाकों में किसानों की फसले डूबी हुई हैं। जबकि शामली के कैराना में यमुना का जलस्तर बढ़ गया हैं। जिससे यहां के किसानों की फसलें भी डूब गई हैं। वहीं खादर क्षेत्र में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया हैं।
0 comments:
Post a Comment