खबर के अनुसार ट्रेन नंबर 01662/01661 आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा पूजा स्पेशल ट्रेन आनंद विहार से 29 सितंबर से 10 नवंबर तक जबकि सहरसा से 30 सितंबर से 11 नवंबर तक चलेगी। यात्रीगण IRCTC की वेबसाइट पर जा कर टिकट बुक कर सकते हैं।
दिल्ली से बरेली, हरदोई, लखनऊ, गोरखपुर होते हुए चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन?
ट्रेन नंबर 01662 : यह ट्रेन आनंद विहार से सुबह 11:10 बजे चलेगी और हापुड़ से दोपहर 12:18 बजे, मुरादाबाद से 1:53 बजे, बरेली से 3:13 बजे, हरदोई से शाम 4: 58 बजे चलकर लखनऊ शाम 6:30 बजे पहुंचेगी। वहीं यह ट्रेन रात 12:15 बजे गोरखपुर, 1:07 बजे देवरिया सदर, 2:20 बजे सीवान, 3:20 बजे छपरा, सुबह 4:30 बजे हाजीपुर, 5:35 बजे मुजफ्फरपुर, 6:30 बजे समस्तीपुर, 6:54 बजे दलसिंगसराय, 7:40 बजे बरौनी, 8:06 बजे बेगूसराय,8:42 बजे खगड़िया, 9:55 बजे सिमरी बख्तियारपुर होते हुए 11:30 बजे सहरसा पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 01661 : यह ट्रेन सहरसा से दोपहर 2:30 बजे चलकर रात 12:40 बजे गोरखपुर होते हुए अगले दिन सुबह 6 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यह ट्रेन हरदोई , बरेली, मुरादाबाद, हापुड़ के रास्ते दोपहर 1:55 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
0 comments:
Post a Comment