बिहार के 10 IAS अफसरों की होगी ट्रेनिंग, देखें लिस्ट

पटना : बिहार में नौकरी करने वाले 10 आईएएस अफसरों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के 10 आईएएस अफसरों की ट्रेनिंग होने वाली हैं। इसके लिए ये सभी अफसर 18 दिन के लिए मसूरी जाएंगे, जहां इनकी ट्रेनिंग होगी। 

खबर के अनुसार जिन आईएएस अफसरों की ट्रेनिंग होनी हैं। उन असफरों को सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा पत्र भेजा गया हैं। आपको बता दें की बिहार के इन सभी अधिकारियों का मसूरी में 18 दिनों की अनिवार्य सेवाकालीन प्रशिक्षण होगा। 

बिहार के 10 IAS अफसरों की होगी ट्रेनिंग, देखें लिस्ट?

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर, 

स्वास्थ्य विभाग के सचिव के. सेंथिल कुमार,

खान विभाग के अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर,

उद्योग विभाग के प्रधान सचिव संदीप पौंडरीक,

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत,  

निर्वाचन विभाग के प्रधान सचिव एच.आर. श्रीनिवास,

सामान्य प्रशासन विभाग प्रधान सचिव डॉ . बी राजेंदर, 

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह,

पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव मिहिर कुमार सिंह, 

श्रम संसाधन विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी, 

नोट : बता दें की ये सभी आईएएस अधिकारी 10 अप्रैल 2023 से 28 अप्रैल 2023 तक मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में अनिवार्य मध्य सेवाकालीन प्रशिक्षण चरण-5 के तहत ट्रेनिंग लेंगे।

0 comments:

Post a Comment