मेरठ, मैनपुरी, इटावा समेत 12 जिलों में नए SSP-SP का ट्रांसफर

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी में 22 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया जायेगा। वहीं मेरठ, मैनपुरी, इटावा समेत 12 जिलों में नए SSP-SP का ट्रांसफर हुआ हैं। 

खबर के अनुसार इस ट्रांसफर प्रक्रिया के दौरान उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर और इटावा को नए एसएसपी मिले हैं। जबकि मेरठ, मैनपुरी, लखीमपुर खीरी, कासगंज, हापुड़, बलरामपुर, श्रावस्ती और जालौन में नए एसपी का ट्रांसफर किया गया हैं। 

आपको बता दें की संजीव सुमन को मुजफ्फरनगर का नया एसएसपी बनाया गया हैं। जबकि संजय कुमार को इटावा का नया एसएसपी बनाया गया हैं। वहीं गणेश प्रसाद साहा लखीमपुर खीरी के नए एसपी बनाये गए हैं। जबकि बीबीजीटीएस मूर्ति को कानपुर देहात न एसपी बनाया गया हैं।

इन जिलों में नए एसपी का तबादला। 

प्राची सिंह बने एसपी श्रावस्ती, 

विनोद कुमार बने एसपी मैनपुरी

विराज राजा बने एसपी जालौन, 

अभिषेक वर्मा बने एसपी हापुड़, 

सौरभ दीक्षित बने एसपी कासगंज,

अनिरुद्ध कुमार एसपीआरए मेरठ, 

केशव कुमार बने एसपी बलरामपुर,

गणेश प्रसाद साहा ने एसपी लखीमपुर खीरी, 

बीबीजीटीएस मूर्ति बने एसपी कानपुर देहात,

सत्यजीत कुमार गुप्ता बने एसपी संतकबीरनगर, 

 इन जिलों में नए एसएसपी का ट्रांसफर।

संजीव सुमन बने एसएसपी मुजफ्फरनगर, संजय कुमार बने एसएसपी इटावा।

0 comments:

Post a Comment