यूपी के लखनऊ में 14 जनवरी तक सभी स्कूल बंद

न्यूज डेस्क:  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ में 14 जनवरी तक 8वीं कक्षा तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। इसको लेकर लखनऊ जिला प्रशासन की ओर से दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।

खबर के अनुसार कक्षा 10वीं और 12वीं के वैसे छात्र जिनके प्री बोर्ड और प्रैक्टिकल परीक्षा है। उनके लिए स्कूल का संचालन किया जायेगा। वहीं नौवीं से 12वीं तक जिन बच्चों की प्री बोर्ड या प्रैक्टिकल की परीक्षा नहीं हैं, उनका सिर्फ ऑनलाइन क्लास चलेगा। 

आपको बता दें की लखनऊ में ठंड के बढ़ते प्रकोप और शीतलहरी को ध्यान में रखते हुए ये फैसला किया गया हैं। जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने इस सन्दर्भ में सभी स्कूलों को आदेश जारी किये हैं और इसे कड़ाई से पालन करने के लिए कहा हैं। 

दरअसल मौसम विभाग ने द्वारा लखनऊ समेत कई जिलों में शीतलहरी और घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया हैं। साथ ही साथ लोगों को ठंड से बचने की भी अपील की गई हैं। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टी को बढ़ा दिया हैं।

0 comments:

Post a Comment