बिहार के शिवहर में 17 जनवरी से लगेगा रोजगार मेला

न्यूज डेस्क: बिहार के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के शिवहर में दो दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन 17 जनवरी से होने वाला हैं। युवा इस रोजगार मेला में उपस्थित होकर नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। 

खबर के अनुसार इस रोजगार मेला का आयोजन जिला नियोजनालय के द्वारा आगामी 17 और 18 जनवरी को नवाब हाईस्कूल के मैदान में किया जायेगा। युवा इस रोजगार मेला में अपना बायोडाटा, शैक्षिक प्रमाण पत्र सहित अन्य कागजात के साथ आ सकते हैं। 

जिला नियोजन पदाधिकारी नंदकिशोर साह ने जिले के शिक्षित बेरोजगार युवकों से अपील करते हुए कहा है की युवा 17 और 18 जनवरी को अपने सभी योग्यता प्राप्त पत्र के साथ इस मेला में उपस्थित हो सकते हैं। इसके लिए किसी तरह के शुल्क नहीं लिए जाएंगे।

0 comments:

Post a Comment