मौसम विभाग के अनुसार पिछले चार दिनों से बिहार के बांका, गया, भागलपुर, पूर्णिया, दरभंगा, समस्तीपुर, किशनगंज, सबौर, सहरसा, खगड़िया, सुपौल, शेखपुरा, पूर्वी चंपारण, रोहतास, सिवान और सारण में कड़ाके की ठंड पड़ रही हैं।
बता दें की आज यानि की बुधवार को भी बिहार के इन जिलों में शीतलहरी और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया हैं। साथ ही साथ लोगों को सावधान रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं वाहन चलाने के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 11 जनवरी को मौसम में विशेष बदलाव के आसार नहीं दिख रहे हैं। हालांकि 12 जनवरी को तापमान में एक से दो डिग्री की वृद्धि हो सकती हैं। वहीं 14 जनवरी के बाद एकबार फिर से तापमान में गिरावट आएगी।

0 comments:
Post a Comment