बर्फीली हवाओं से ठिठुरा बिहार, पटना-पूर्णिया सहित 20 जिलों में अलर्ट

Patna News : बिहार में चल रही बर्फीली हवाओं से लोगों की परेशानी बढ़ गई हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मौसम विभाग ने बिहार के पटना-पूर्णिया सहित 20 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया हैं तथा लोगों को सावधान रहने के निर्देश दिए गए हैं। 

खबर के अनुसार पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फवारी से बिहार में बर्फीली हवाएं चल रही हैं। जिससे कई जिलों में ठिठुरन बढ़ गई हैं और लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा हैं। हालांकि शुक्रवार को कुछ जिलों में धुप निकली जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली। 

बता दें की ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मौसम विभाग ने पटना, पूर्णिया, सारण, गया, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, सीवान, बेगूसराय  गोपालगंज, मुजफ्फरपुर,वैशाली, अरवल, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद,  नवादा, लखीसराय, दरभंगा, मधुबनी, जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया हैं। 

वहीं आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से अपील करते हुए कहा है लोग ठंड से सावधान रहें और बिना किसी जरुरी काम के घर से बाहर ना निकले। विभाग ने सभी बुजुर्गों और बच्चों को भी ठंड से बचकर रहने की हिदायत दी हैं। वही वाहन चलाने वाले लोगों को भी विशेष सावधानी बरतने को कहा गया हैं।

0 comments:

Post a Comment