खबर के अनुसार कन्हौली से सटे परखोद्दीपुर पैनाठी गांव में जमीन अधिग्रहण कर नया बस स्टैंड बनाया जायेगा। इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से लोक वित्त समिति को प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव की स्वीकृति मिलने के बाद जमीन का अधिग्रहण किया जायेगा।
आपको बता दें की इस बस स्टैंड के निर्माण होने से पटना के साथ साथ भोजपुर, बक्सर, औरंगाबाद, सासाराम, अरवल, भभुआ, भोजपुर, गोपालगंज, पूर्वी-पश्चिमी चंपारण सहित 20 जिलों के लोगों को फायदा होगा और उन्हें बस से आने-जानें में आसानी होगी।
बस स्टैंड के निर्माण के लिए कन्हौली में 17 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जायेगा। जबकि परखोद्दीपुर पैनाठी गांव के पास 37 एकड़ जमीन का अधिग्रहण होगा। वित्त समिति से सहमति मिलने के बाद जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

0 comments:
Post a Comment