खबर के अनुसार बिहार में उत्तर पश्चिम की तरफ से 6 से 8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चल रही हैं। जिसके कारण गुरुवार को पटना, गया, बांका, भागलपुर, पश्चिम चंपारण, पूर्णिया, सारण सहित 22 जिलों मे कोल्ड-दे की स्थिति रही।
आपको बता दें की पटना समेत बिहार के कई जिलों में शुक्रवार व शनिवार को भी कोल्ड डे जैसे हालात रहेंगे। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक राज्य में शीतलहरी चलने का अलर्ट जारी किया हैं और लोगों को सावधान रहने के निर्देश दिए हैं।
बिहार के कई जिलों में घने कोहरे को लेकर भी लोगों को अलर्ट किया गया हैं। ठंड के साथ साथ घने कोहरे की बजह से भी लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता हैं। ऐसे में वाहन चलाने वाले लोग विशेष सावधानी बरते, ताकि किसी तरह की परेशानी का सामना करना ना पड़ें।

0 comments:
Post a Comment