पटना, पूर्णिया, भागलपुर समेत 37 जिले कोरोना मुक्त

न्यूज डेस्क: पूरी दुनिया में कोरोना के नए स्ट्रेन ने लोगों की चिंता बढ़ा दी हैं। लेकिन बिहार में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी बात यह है की बिहार के 37 जिले कोरोना मुक्त हो गए हैं। इन जिलों में फिलहाल कोरोना के एक भी संक्रमित मरीज नहीं हैं।

खबर के अनुसार अभी बिहार के सिर्फ गया जिले में कोरोना के दो एक्टिव केस हैं जिनका इलाज किया जा रहा हैं। वहीं बिहार के अन्य जिलों में कोरोना के एक भी एक्टिव केस मौजूद नहीं हैं जो बिहार के लोगों के लिए एक अच्छा संकेत हैं। 

आपको बता दें की चीन, अमेरिका, जापान समेत कई देशों में कोरोना के नए स्ट्रेन से लोगों की परेशानी बढ़ गई हैं। इन देशों में प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ रहे हैं। जिसे देखते हुए भारत में भी अलर्ट जारी किया गया हैं। 

कोरोना के नए स्ट्रेन को देखते हुए बिहार स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट पर हैं। आपको बता दें की बिहार के अलग-अलग जिलों में विगत 24 घंटे में कुल 39,729 सैम्पल की कोरोना जांच हुई है। जिसमे यहां कोरोना के एक भी नए संक्रमित मरीज नहीं मिले हैं।

0 comments:

Post a Comment